फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमाकर जालसाज ने वृद्ध से उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। बैंक आफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा के पास सोमवार को एक वृद्ध को कागज की गड्डी थमाकर जालसाज ने 20 हजार रुपये ले उड़े।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंधवा नरहन निवासी जवाहर चौहान (7) सोमवार को बीस हजार रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकले। उसी समय एक जालसाज पहुंच गया। उसने रुमाल में रुपये के आकार में कागज की गड्ड़ी लपेटकर लिया था। उसने कहा कि दादा यह एक लाख बीस हजार रुपया है। इसे रख लीजिए और इसे चलकर बैंक में जमा करवा दीजिए। उसने जवाहर से पूछा कि आपने अपने जेब में कितना पैसा रखे है तो जवाहर चौहान ने अपने पास से 20 हजार रुपया निकाल कर दिखाने लगे। इतने में उनके हाथ से पैसा पकड़ लिया और बैंक के अंदर चलने को कहा। जवाहर आगे की ओर बढ़े तभी उसी समय पीछे मुड़कर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जिसपर शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाल बिंदकुमार मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। बैंक में लगे सीसी फुटेज खंगाला गया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें