केराकत। शहाबुद्दीनपुर गांव में खड़ंजे पर बंधी भैंस को हटाकर वाहन ले जाने को लेकर विवाद हो गया। तहसील बार के पूर्व महामंत्री धीरेंद्र यादव की पिटाई कर दी गई। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी धीरेंद्र यादव केराकत तहसील में अधिवक्ता हैं। वह तहसील बार यूनियन के महामंत्री रह चुके हैं। शुक्रवार की रात में वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। गांव के खड़ंजा पर एक व्यक्ति ने भैंस बांध रखी थी। बाइक ले जाने के लिए उन्होंने भैंस को हटाया और आगे बढ़े तो मारपीट शुरू हो गई। धीरेंद्र ने बताया भैंस को हटाकर जब वह आगे बढ़े तो कुछ लोगों से लाठी-डंडे से पिटाई करनी सुरू कर दी। उन्होंने भागकर किसी तरह से जान बचाई। उन्हें केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता ने केराकत थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में अपराध निरीक्षक केराकत दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दज कर आरोपियों के यहां दबिश दी जा रही है।