फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि परिसर को आज से किया जाएगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने का शासन के निर्देश के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कक्षाएं चलाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की योजना है। विवि परिसर को 21 नवंबर से सैनिटाइज किया जाएगा। शुक्रवार को कुलपति ने इंजीनियरिंग संस्थान का निरीक्षण किया। परिसर की सफाई और सैनिटाइज कराने के बाद ही हास्टल के छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में 21 नवंबर से सफाई कार्य शुरू होगा। 22 नवंबर को फार्मेसी संस्थान की सफाई के साथ सैनिटाइज कराया जाएगा। 23 नवंबर को संकाय भवन में सफाई कराने के लिए विवि प्रशासन ने निर्देश दिया है। लेक्चर रूम के साथ हास्टलों की सफाई के लिए 4 बड़ी सैनिटाइज मशीन की व्यवस्था की गई है। परिसर में तैनात सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि पहले सफाई कराने के बाद ही सैनिटाइज का कार्य कराया जाए। कुलपति ने सफाई कराने की जिम्मेदारी स्टोर अधीक्षक राम समुझ को सौंपी गई है। स्टोर प्रभारी राम सामुझ ने बताया कि 23 तक पूरे परिसर को स्वच्छ और सैनिटाइज करा दिया जाएगा।
नहीं जारी हुआ कक्षाएं चलाने का आदेश
जौनपुर। कोविड-19 संक्रमण के बाद पहली शैक्षणिक कार्य के लिए विवि परिसर स्थित संस्थानों को खोलने और पठन-पाठन शुरू करने के लिए शुक्रवार को भी नोटिफिकेशन नहीं किया गया। न ही अधिकारियों की बैठक बुलाई गई और न ही कोई पत्रचार हुआ। कुलपति ने परिसर की सफाई और सैनिटाइज कराने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें