फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पूरा होगा पहले चरण का वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन के तैयारियों की समीक्षा की। मकर संक्रांति तक टीकाकरण शुरू होना है। डीएम ने इससे पहले सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ड्राई रन के बाद मकर संक्रांति तक टीकाकरण शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 13200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 25 केंद्रों पर सप्ताह के दो दिन सोमवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। बचे हुए लोगों का टीकाकरण अगले सप्ताह के सोमवार को किया जाएगा। तीन दिन में टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। किन्हीं कारणों से जो कर्मचारी छूट जाएंगे, उन्हें शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे। बैठक में एसपी राजकरन नय्यर, एडीएम वित्त रामप्रकाश, एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीएमओ डॉ राकेश कुमार, एसीएमओ डॉ आरके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
पांच नए मरीज मिले
जौनपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले, जबकि एक ठीक हुआ। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1960 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 5 पॉजिटिव हैं। अब जिले में 6604 पॉजिटिव केस हो गए हैं। 6347 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 98 की मौत हो चुकी है। सोमवार को 1652 नए सैंपल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें