फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाया तांडव, चार झोपड़ियां जली, तीन मवेशियों की मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार/मीरगंज। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आग ने बड़ी तबाही मचाई। मछलीशहर में चार रिहायशी आशियाने जल गए तो मीरगंज में तीन पशु आग में जिंदा जल गए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में किसानों के गेहूं का बोझ और भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। काफी मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। गांव निवासी रामपति और भाई रामजस नाविक के चार रिहायशी झोपड़ी आग की जद में आ गई। शोर गुल सुनकर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत से जब तक आग पर काबू पाया जाता, झोपड़ी में रखा कपड़ा, अनाज, बिस्तर सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। झोपड़ी जल जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। मीरगंज क्षेत्र के बसेरवा गांव में रविवार की दोपहर राजकुमार व सुुुभाष के घर के बगल स्थित पशुशाला में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में पशुशाला में बंधी दो भैंस व एक गांव की झुलसकर मौत हो गई। करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सरायख्वाजा थाना अंतर्गत संदहा गांव में संदिग्ध हाल में आग लग गई। तेज हवा से आग करीब एक किमी तक फैल गई। कई किसानों के खलिहान में रखा गेहूं का बोझ और भूसा जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर सरायख्वाजा एसओ जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों व अग्निशमन दल के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें