फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को दो महिला मरीजों की मौत हो गई। 394 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 51 मरीज मछलीशहर क्षेत्र के हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 112 हो गया है। एक्टिव केस बढ़कर 2904 हो गए हैं। इसमें 35 मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 84 का उपचार अन्य जिलों के कोविड अस्पताल में चल रहा है। कोरोना से जान गंवाने दोनों महिलाओं की उम्र करीब 70 वर्ष है। एक महिला सिकरारा के कलवारी की कुशवाहा बस्ती की निवासी है। एक सप्ताह से सर्दी-खांसी, बुखार की दिक्कत थी। पांच दिन पहले परिजनों ने एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं रामनगर के आशापुर गांव निवासी महिला को भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सांस लेने में परेशानी के कारण एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर एंटीजन किट से जांच की गई। जिला अस्पताल में 153 की जांच में 53 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मछलीशहर में 25 और मड़ियाहूं में 12 की रिपोर्ट एंटीजन किट से पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कुल 1951 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 394 पॉजिटिव पाए गए। इसमें 160 की रिपोर्ट एंटीजन किट की है, जबकि 132 आरटी-पीसीआर लैब की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों से संपर्क कर उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें