फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी के नाम पर साथी ने हड़प लिए रुपये, युवक ने मुंबई में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाने के भोगीपट्टी निवासी युवक ने मुंबई में फंदे से झूलकर लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कंपनी में काम करने वाले बिहार निवासी साथी को बताया है। वीडियो भेजकर बताया है कि साथी ने बीसी में लगाए तीन लाख रुपये डकार लिए हैं।
विज्ञापन

भोगीपट्टी के नंदन मौर्य का पुत्र अजय मौर्य (36) अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता था। वह किसी कंपनी में काम करता था। आत्महत्या से पहले रिकार्ड किए वीडियो में अजय ने कहा कि उसकी कंपनी में काम करने वाला बिहार प्राप्त का विजय यादव उसके पड़ोस में ही रहता है। उसने वर्ष 2017 में उससे बीसी में पैसे लगाने को कहा था। उसके कहने पर वह हर महीने वह 9 हजार रुपये विजय को दे देता रहा। चार साल पूरा होने में दो महीने बाकी था, तो उसने विजय से तीन लाख रुपये की मांग की। विजय पैसे देने की बात से मुकर गया। उसने वीडियो में कहा है कि विजय के इस व्यवहार से आहत होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। घर पर अजय की मां और भाभी रहती हैं। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आरोपों के आधार पर मुंबई पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें