फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः शादी के 20 दिन पहले पिता की हुई मौत, संस्था ने कराई बेटी की शादी

Sat, 29 May 2021 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
shadi
विज्ञापन
महज 20 दिन पहले पिता की मौत के बाद परिवार ने नहीं सोचा था कि बेटी की शादी उसी धूमधाम से होगी। घर में सारी जमा पूंजी भी बीमार पिता के इलाज में खत्म हो चुकी थी। बिटिया की शादी के सारे सपने बिखरते दिख रहे थे। ऐसे में सामाजिक संगठन स्टार क्लब इस परिवार के लिए मानो देवदूत बनकर आ गया। क्लब के सदस्यों ने न सिर्फ शादी के खर्च का पूरा जिम्मा उठाया, बल्कि उसी धूमधाम से बेटी की शादी की।
विज्ञापन


एक तरफ बेटी की विदाई के आंसू थे तो दूसरी ओर तमाम आंखें क्लब के सदस्यों की नेक पहल के कारण भी नम थीं। जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी बेचूराम ने अपनी दूसरी बिटिया वंदना का विवाह सुल्तानपुर जिले के टीपी नगर निवासी राजेश के साथ चार महीने पहले तय किया था। विवाह की तिथि 28 मई तय हुई। इसी बीच पिता की हालत खराब हो गई। काफी इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शादी से बीस दिन पहले पिता की मौत और सारी जमा पूंजी इलाज में खर्च होने के बाद परिवार टूट गया। उनका कोई सहारा नहीं रहा। मामले की जानकारी स्टार क्लब शाहगंज के संरक्षक विवेक गुप्ता को हुई तो उन्होंने अपनी टीम को अवगत कराया। अध्यक्ष उमेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में लोग पीड़ित के घर पहुंचे। उन्हें सांत्वना दी और बेटी की शादी की फिक्र छोड़ तय समय पर बरात बुलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात दरवाजे पर बरात पहुंची। संस्था के लोगों ने जलपान, टेंट, भोजन आदि का पूरा इंतजाम किया और अपनी मौजूदगी में शादी संपन्न कराकर बिटिया को विदा किया। सामाजिक संस्था की इस पहल की लोग प्रशंसा करते रहे। संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह, संरक्षक विवेक गुप्ता, जमीर अन्वर खान, ललई यादव, बीडीसी बाबर खान, छोटू यादव का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें