फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के आश्वासन पर परिवार ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
एक वर्ष से पाकिस्तान में फंसे मछुआरे विनोद बिंद का मछलीशहर के बसिरहा गांव में गुमसुम परिवार। संव? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर तहसील के नंदापुर, बसीरहा गांव व बरसठी के हसिया सरसरा गांव के आठ मछुआरे आठ फरवरी से पाकिस्तान की जेल में बंद है। सभी गुजरात समुद्री तट पर मछली पकड़ते थे। मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने उनके परिजनों को जल्द ही छुड़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर बात चल रही है। जल्द ही मछुआरों को छुड़ा लिया जाएगा। इसके लिए पंजाब के प्रमुख सचिव कृपाशंकर सरोज ने पाकिस्तान में भारत के हाई कमिश्नर को भी पत्र भेजकर इस दिशा में प्रयास करने का अनुरोध किया है।
मछलीशहर के नंदापुर गांव निवासी सुरेश कुमार, लालमणि, बसीरहा गांव के घुरहू, विनोद कुमार, देवढिया गांव निवासी राजनाथ बिंद, बरसठी के हसिया सरसरा गांव निवासी मुलायम बिंद मछली पकड़ते समय भारतीय सीमा लांघ गए थे। पाकिस्तानी नेवी ने उनको पकड़कर पाकिस्तान की जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विनोद बिंद की पत्नी हीरावती देवी, मां शांति देवी, पुत्र अमित(6), रंजीत(12) विनोद के आने की राह देख रहे हैं। पत्नी हीरावती ने बताया कि साथ रह रहे लोगों ने फरवरी महीने में बताया कि नाव के साथ मछली पकड़ने गए उनके पति को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ जाने के कारण पाकिस्तानी नेवी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। तब से पति के रिहाई के लिए अधिकारियों से लेकर नेताओं के यहां दर-दर की ठोकरें खा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें