फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड के आरोपियों के परिवार ने किया है अतिक्रमण, नोटिस जारी

विज्ञापन
दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी के घर पर तोडफोड के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हा आजाद बिंद (25) की गोली मारकर सरेराह हत्या करने के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रदीप, रवि और भोला पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के बाद एसटीएफ भी आसपास की जनपदों में दबिश दे रही है। वहीं, प्रशासन ने आरोपियों और उनके परिवार की ओर से अतिक्रमण कर कब्जाई गई जमीनों को भी खोज लिया है। शाहगंज तहसील प्रशासन ने तीन आरोपियों को अतिक्रमण ढहाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एक मई के आजाद हत्याकांड में पुलिस ने सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा का सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों मोबाइल तक उपयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। शाहगंज उपजिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि रवि यादव के पिता कमलेश यादव, भोले, शोले और बड़ऊर निवासी अवनीश शेखर चौहान मुन्नू के पिता रामेश्वर ने आंशिक रूप से अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया है, जिसे ढहाने के लिए नोटिस जारी किया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूल्हा हत्याकांड के आरोपी के घर तोड़फोड़
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव के दूल्हे आजाद की हत्या के आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ हुई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि हत्याकांड के आरोपी भोले व शोले राजभर के घर तोड़फोड़ हुई है। सामान बिखरा पड़ा है। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल वीडियो पर साझा कर दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि आजाद के परिवार के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी वीडियो के माध्यम से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें