फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेनों की चपेट में आने से युवक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दो घटनाओं में ट्रेनों की चपेट में आने से युवक व महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके लिए जीआरपी जौनपुर प्रयासरत है।
विज्ञापन

जलालपुर : थाना क्षेत्र के त्रिलोचन स्थित रेलवे गेट फाटक के पास रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान विमलेश सिंह (40) निवासी ग्राम सोहनी थाना केराकत जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विमलेश रविवार सुबह से ही घर से निकले थे। बदलापुर : श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम 23 सी क्रॉसिंग के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी जौनपुर शव की शिनाख्त में जुट गई है। जीआरपी जौनपुर के प्रभारी सुनील गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें