फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सालय में दाखिल हुआ किन्नर नेग के नाम पर महिला से आभूषण छीनकर हुआ फरार : परिजनों का हंगामा

Wed, 27 Nov 2024 10:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

निजी चिकित्सालय में दाखिल हुए किन्नर ने नेग के नाम पर महिला से आभूषण छीन लिया और फरार हो गया। नाराज परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की सभी बिंदुओं से जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र  के जेसीज चौराहा पर एक निजी चिकित्सालय में बुधवार की सुबह प्रसव के लिए भर्ती महिला से किन्नर आभूषण छिनकर फरार हो गए। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। 

विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र की उगापुर निवासी वंदना निषाद प्रसव के बाद जेसीज चौराहा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थी। महिला का आरोप है कि कुछ किन्नर उसके बिना मर्जी के आभूषण छीनकर फरार हो गए। उसके साथ मारपीट और अभद्रता की।

इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ किन्नर अस्पताल में बच्चे के जन्म के बाद नेग मांगने गई थी। अगर परिजनों का आरोप है कि जबरदस्ती छीनकर आभूषण ले गई हैं तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें