जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर के
पास सोमवार को दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो साथियों को रौंदते
हुए निकल गया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था
कि बाइक के परखचे उड़ गए। दो साथियों की एक साथ मौत की खबर से कस्बे में
कोहराम मच गया।
पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।मुंगराबादशाहपुर कस्बे के साहबगंज मोहल्ला निवासी समीर
अहमद(24) पुत्र सगीर अहमद (24) एवं मछलीगली सिपाह निवासी साहबेआलम(25)
पुत्र शकील अहमद दोनों अच्छे दोस्त थे।
समीर की
मुंगराबादशाहपुर कस्बे में मोबाइल की दूकान है जबकि साहबे आलम की कपड़े की
दूकान है। सोमवार को दोनों एक साथ े बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। दोनों
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर नहर
पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर बाइक सवार
दोनों थियों को रौंदते हुए निकल गया।
दोनों की घटना स्थल पर
मौत हो गई। आस पास के लोगों ने डंफर का पीछा किया तो दो किलोमीटर आगे
हसनपुर के पास गाड़ी खड़ी कर चालक फरार हो गया। हादसे की खबर लगते ही मौके
पर भारी भीड़ जमा हो गई। आैर घटना काफी दुखी थे।
दोनों युवकों के परिजन
पहुंचे तो कोहराम मच गया पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।