स्वच्छ जौनपुर मिशन कार्यक्रम अंतर्गत आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को नगर पालिका परिसर की सफाई की गई। इस दौरान पालिका परिसर सहित सीढ़ी व ट्वायलेट आदि की सफाई की। साथ ही लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरुक किया।
जिला संयोजक डा.अनुराग मिश्र ने बताया कि स्वच्छ जौनपुर मिशन कार्यक्रम के तहत महिने में एक दिन श्रमदान कर एक परिसर की सफाई की जाती है। साथ ही लोगों को साफ सफाई करने का संदेश देने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में रविवार नगर पालिका परिसर की सफाई की गई। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ व साफ करने की जिम्मेदारी अकेले नगर पालिका की ही नहीं, हम सबकी भी हैं, लेकिन जौनपुर के स्वच्छ रखने की मंशा तभी पूर्ण हो सकेगी, जब इसके लिए जन आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही इस आंदोलन में लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अनुरागमणि त्रिपाठी, मोहम्मद हैदर खान, प्रदीप मिश्र, राजेश अस्थाना, सूर्यनारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, डा.अमित श्रीवास्तव,आशीष यादव व अमन यादव आदि उपस्थित रहे।