फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केंद्रीय विद्यालय का सपना हुआ साकार, जीजीआईसी में अस्थायी कक्षाएं इसी माह से

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। जनपद में पहली बार केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत होने जा रही है। जिले के बच्चों और अभिभावकों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। जीजीआईसी में इसी माह से केंद्रीय विद्यालय की अस्थायी कक्षाएं संचालित होंगी। फिलहाल कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के लिए कुल 200 सीटें निर्धारित हैं। हर कक्षा में 40-40 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक करीब 500 आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बीत चुकी है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों की प्रवेश नीति के मुताबिक, सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों, अर्धसैनिक बलों और फिर आम नागरिकों के बच्चों को अवसर मिलेगा। विद्यालय में आरक्षित वर्गों के लिए भी सीटें सुरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और विकलांग बच्चों के लिए अलग कोटा होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी।

फिलहाल विद्यालय की अस्थायी कक्षाएं जीजीआईसी परिसर में संचालित होंगी। पहले सत्र के लिए कुल सात शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। वहीं, पयागीपुर के आईटीआई परिसर में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण जल्द है शुरू होगा।विद्यालय का निर्माण पांच एकड़ भूमि पर 36 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही अस्थायी कक्षाएं स्थायी भवन में शिफ्ट कर दी जाएंगी।प्रधानाचार्य चन्द्र भूषण प्रकाश वर्मा ने बताया कि 500 फॉर्म दिए जा चुके हैं जिसमें पहले सत्र के लिए 200 बच्चों का प्रवेश होगा। इसी महीने से 1 से 5 तक की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें