जलालपुर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बारिश में ही बना तालाब मरीजों को आने-जाने मे?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 45.8 मिमी बारिश हुई, जिसमें सर्वाधिक 13 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सदर समेत अन्य तहसीलों में बारिश का औसत 9-10 मिमी से कम ही रिकार्ड किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि मानसून ट्रफ (द्रोणी) के स्थानांतरित होकर प्रदेश में अपनी सामान्य स्थिति से गुजरने के कारण जौनपुर सहित पूर्वांचल में झमाझम बारिश हुई। अगले 2-3 दिनों तक रुक-रुककर ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसी क्रम में 20 जुलाई को जौनपुर में कुल कुल 45.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह देखा जाए तो मछलीशहर में सर्वाधिक 99.5 मिमी के सापेक्ष 13 मिमी बारिश 21 जुलाई को शाम 05:30 बजे तक दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप अधिकतम तापमान लगभग नौ डिग्री सेल्सियस का गोता लगाकर 28.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। साथ ही 2-3 दिनों के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने की संभावना है। जिले में अब तक 266.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जो लक्ष्य से 83 प्रतिशत कम है।