बदलापुर। तालाब में जाने वाले पानी की सफाई के लिए चार कार्नर पर शिल्ट कलेक्टेड चेंबर के निर्माण सहित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी अमर शहीद आशुतोष यादव की स्मृति में नगर पंचायत शहीद स्मारक बनाने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्य योजना की निविदा भी करा दी गई है। प्रस्तावित कार्य को तीन महीने में पूरा कराया जाना है।
अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने बताया है कि 8 लाख 21 हजार में रामजानकी मोड़ के पास शहीद आशुतोष यादव स्मारक पार्क, 7 लाख 70 हजार रुपये की लागत से शाहगंज रोड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक पार्क, 8 लाख 70 हजार रुपये की लागत से डाकघर के सामने स्थित तालाब में जाने वाले पानी की सफाई के लिए चार कार्नर पर शिल्ट कलेक्टेड चेंबर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बताया कि राम जानकी मोड़ के पास ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में स्मारक पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके निर्माण की भी कार्य योजना बनाई गई है। यह कार्ययोजना तीन माह के भीतर ही पूर्ण करा लिया जाएगा।