फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनपद को मिले तीन नए अग्निशमन वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नए अग्निशमन एवं रेस्क्यू वाहन मिले हैं। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किया। अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय की ओर से जिले को एक वाटर बाउजर, एक फोम टेंडर और एक रेस्क्यू टेंडर उपलब्ध कराया गया है। वाटर बाउजर की क्षमता 18 हजार लीटर और फोम टेंडर की क्षमता पांच हजार लीटर है। इन आधुनिक वाहनों के मिलने से नगरीय और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में आगजनी की घटनाओं और आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आगजनी व अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। सहायक पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरपी राय, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें