फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विकास के काम पूरे कराने पर जनपद ने पाई 23वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले ने अधूरे पड़े विकास काम पूरे कराकर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनपद अप्रैल में 74 वें पायदान से मई तक 23 वें पायदान पर पहुंच गया है। इसके पूर्व के माह में जिले की रैकिंग पर गौर किया जाए तो मार्च में 65 वें, फरवरी में 69 वें तो जनवरी में 74 वें पायदान पर था। सीएम डैशबोर्ड की यह रैंकिंग मई 2025 की सभी जिलों की एक साथ जारी की गई है।प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव स्तर से की जाती है। मई की रैंकिंग के अनुसार वाराणसी मंडल के तीन जिलों में सबसे अच्छी रैंकिंग जौनपुर की है। गाजीपुर 36 वें, चंदौली 48 वें पायदान पर है। प्रदेश में पहले स्थान पर बरेली व दूसरे स्थान पर महराजगंज है।
विज्ञापन



इस तरह की जाती है रैंकिंग :-सीएम डैशबोर्ड में हर महीने जिलेवार परियोजनाओं और विभागवार आंकड़े फीड किए जाते हैं। इसके बाद इसकी शासन स्तर पर समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है। इनमें विगत माह में सौर ऊर्जा, उद्यान, ऊर्जा, कृषि (किसान सम्मान निधि, कुसुम आदि योजनाएं), ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है।
विकास व राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में वाराणसी व आसपास के जिले की रैंक -सीएम डैशबोर्ड के अनुसार सबसे अच्छे प्रदर्शन में मिर्जापुर 54 वें स्थान, मऊ 7 वें स्थान, भदोही करते हुए 22 वें स्थान, आजमगढ़ 10 वें स्थान पर, सोनभद्र 23 वें स्थान, वाराणसी 34 वें स्थान, गाजीपुर 36 वें स्थान पर, बलिया 25 वें स्थान पर, जौनपुर 23 वें स्थान पर, चंदौली 48 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड में जनपद की प्रगति सुधारने के लिए लगातार बैठक की गई। लंबित व अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को विभागाें के कार्यों में प्रगति सुधार के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले को नोटिस दिया जाएगा।- डॉ.दिनेशचंद्र, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें