फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनसेवा केंद्र लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। निजामपुर स्थित जनसेवा केंद्र पर हुए लैपटॉप लूट और संचालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक और सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को बृहस्पतिवार को सुबह खुटहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बद्दौपुर गांव निवासी प्रिंस राज पुत्र संग्राम गौतम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि वह इस लूटकांड के मुख्य आरोपी रोबिन कुमार (निवासी तहबरपुर भिलौली, आजमगढ़) का ममेरा भाई है। उसी ने जनसेवा केंद्र की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। वारदात के दिन वह भी अपनी बाइक से बदमाशों के साथ मौजूद था। लूट के बाद बदमाशों ने उसे कॉल कर घटना की सूचना भी दी थी। दरअसल 6 जून को कौड़िया गांव निवासी मोहम्मद सऊद के जनसेवा केंद्र पर चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने लैपटॉप लूटकर भागते समय संचालक को गोली मार दी थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीते सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में छह आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया गया था, जिनमें दो को गोली लगी थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यह ताजा गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस राज को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें