फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों का विवाद खत्म, फोरलेन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। पूरामुकुंद गांव में दो भाइयों के विवाद में रुका फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। समझौते के आधार पर दोनों भाइयों ने निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पूरामुकुंद गांव के राजेंद्र सिंह व रूपेश सिंह के बीच जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। विवादित भूमि पर फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ तो एक भाई ने हाईकोर्ट वाद दाखिल किया, जिस पर स्थगन आदेश जारी हो गया। इसके चलते गांव में 400 मीटर फोरलेन का निर्माण रुक गया था। शनिवार को सीडीओ अनुपम शुक्ला पूरामुकुंद गांव पहुंचे और दोनों भाइयों में समझौता कराकर विवाद समाप्त करा दिया। दोनों भाइयों में सहमति बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें