नगर पंचायत के सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक चेयरमैन संजय जायसवाल की अध्यक्षता में की गई। जिसमें नगर की सफाई, सुंदरीकरण, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्वार, मार्गों के निर्माण व मरम्मत जल निकासी के लिए नाला नाली के निर्माण तथा उपकरणों की खरीद और मरम्मत के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि शासन को भेज कर खर्च होने वाली धनराशि की मांग की गई हैं।
बैठक में नगर के पोखरों की खुदाई और सुंदरीकरण, वाटर एटीएम की स्थापना, जलनिकासी के लिए नाला एवं नाली का निर्माण, मार्गों की मरम्मत और निर्माण कार्य, प्रकाश की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया। कुछ सभासदों ने समर्थन किया, जबकि कुछ ने विरोध। नगर पंचायत बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित कार्यों में मदवार होने वाले व्यय का डीपीआर तैयार कर शासन को धनराशि आवंटित करने के लिए भेजा गया। बैठक में सभासद सुरेश जायसवाल, ओन मोहम्मद, डॉ. हस्सान, गीतांजलि पटवा, मोनिका, सुशीला, गुलाब चंद, रेशमा परवीन,शरीफ, जिया मोहम्मद, जुबैर, फराज सिद्दीकी, सुजीत, वीरेंद्र मौर्य शामिल हुए। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर, प्रवेश सिंह, मनोज कुमार चौरसिया आदि रहे।