फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के बाद सोने गई महिला की पोखरे में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव स्थित पोखरे में बुधवार को महिला का शव उतराया हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में सोने के के लिए गई थी, वह किन परिस्थितियों में पोखरे तक पहुंची और कैसे डूब गई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस बीच पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कुछमुछ गांव निवासी सुरेश जायसवाल की पत्नी रीता देवी (34) अपनी सास के साथ गांव में ही रहती थीं। ससुर का पहले ही निधन हो चुका है। पति रोजी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात में रीता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गईं। बुधवार को सुबह करीब सात बजे खेत की तरफ ग्रामीण गए तो रीता का शव पोखरे में उतराया दिखा। शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान की। महिला किन परिस्थितियों में पोखरे तक पहुंची यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला से एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि महिला के मायके गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर मायके वाले कोई तहरीर देते हैं तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में पोखरे तक पहुंची और डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें