फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर से नहाने गए युवक का तालाब में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौसपीर दरगाह के पास स्थित एक तालाब में बृहस्पतिवार को नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। उसकी नवंबर महीने में शादी होनी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गौसपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हिमांशु गुप्ता पुत्र त्रिलोकी घर से सुबह तालाब में नहाने की बात कहकर निकला था। काफी देर हो जाने बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लोग तालाब पर पहुंचकर तलाश कर रहे थे कि थोड़ी देर में उसका शव पानी में उतराया दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह तालाब की सीढ़ी से कूदकर स्नान कर रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह तालाब की तलहटी के कचरे में फंस गया होगा। अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा हिमांशु पिता के टेंट कारोबार में हाथ बंटाता था। आगामी नवंबर माह में उसका विवाह होना था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें