नगरपंचायत के वार्ड नंबर दो गल्ला मंडी में बुधवार चार बजे विद्युत खंभा टूटने के कारण आपूर्ति 24 घंटे तक ठप रही। गर्मी से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को दूसरा पोल व तार लगने के बाद आपूर्ति करीब छह बजे बहाल हो पायी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस लिया। पोल व तार खींचने के कारण तकरीबन आठ घंटे तक सिंगरामऊ फीडर पर भी बिजली ठप होने के कारण 100 अधिक उपभोक्ता हलकान रहे।