फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पंखे से चादर के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायकाशी गांव में रविवार रात एक विवाहिता का शव पंखे में चादर के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि महिला किसी बात से नाराज थी।
विज्ञापन

रुची मिश्रा (25 )पत्नी अतुल कुमार इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। पिता कुंज बिहारी मिश्रा धार्मिक कार्य लिए गया (बिहार) गए हुए हैं। रात विवाहिता रूचि का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता मिला।
इसकी जानकारी घर वालों को सुबह जब हुई तो पुलिस को सूचित किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। गया बिहार गए पिता को घटना की जानकारी होते ही वो गमगीन हो गए। घर में एकमात्र इनकी भाभी मौजूद थी।
विज्ञापन

रूची का करीब दो वर्ष पूर्व अतुल मिश्रा निवासी राजापुर रानीगंज प्रतापगढ़ के साथ विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाहिता किसी बात को लेकर नाराज थी।
इस संबंध में मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि परिजनों और ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी दी गई है। अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें