सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा निवासी आशीष पटेल उर्फ बबलू (25)का शव रविवार की रात घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर ग्रामसभा निवासी आशीष पटेल उर्फ बबलू (25) रविवार की रात अपने घर में ही था। पिता अशोक पटेल से ही रात में किसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगा।
जिसके बाद पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट में मृतक के पिता अशोक के सिर में चोट आ गई। अशोक उपचार कराने के लिए चिकित्सक के पास गए थे। पिता ने घर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमरे के अंदर आशीष पटेल का शव पंखे से टूल्लू की पाइप के सहारे लटक रहा था। मां की भी बहुत पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था।