जौनपुर। मतदान सम्पन्न होने के बाद मतपेटी जमा करने के लिए सभी स्ट्रांग रूम पर देर रात तक भीड़ लगी रही। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए सभी ब्लाक स्तर पर स्ट्रांगरूम मनाए गए हैं। अधिकतर बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक सम्पन्न हो गया, जबकि कुछ बूथों पर देर शाम तक मतदान हुआ।
पीठासीन अधिकारी सरकारी वाहनों से मतपेटी लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचे। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मपेटी को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। बक्शा में मां गुजराती देवी महा विद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांगरूम पर नौ बजे तक मतपेटी जमा करने के लिए भीड़ लगी रही। बदलापुर, सुइथाकला, सोंधी, करंजाकला, केराकत, मुफ्तीगंज, धर्मापुर, डोभी, जलालपुर, सिरकोनी, रामनगर, रामपुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा, सुजागंज, महराजगंज, खुटहन आदि ब्लाको में भी बनाए गए स्ट्रांग रूम में मत पेटी जमा करने के लिए देर रात तक भीड़ लगी रही। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि सभी स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।