जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड कालेजों की सीटों को भरने का संकट खड़ा हो गया है। 17 कालेजों की 970 सीटों पर दाखिला के लिए तिथि बीत चुकी है। केवल 155 सीटों पर दाखिला हो पाया है। दाखिला के लिए 182 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया था। जिसमें से 155 अभ्यर्थियों ने ही दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। कालेजों में सीटे खाली रहने से विश्वविद्यालय ही कालेजों को भी लाखों का घाटा उठाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने खाली सीटों को भरने के लिए तिथि फिर से बढ़ा दिया है। अब 30 जून तक फिर आवेदन मांगे जा रहे हैं।
बीपीएड के 17 कालेजों की 970 सीटों को भरने के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्रवेश परीक्षा के जरिए बीपीएड की सीटों को भरने की तैयारी थी। लेकिन सीटों के सापेक्ष आवेदन कम आने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारी में फेर बदल कर दिया। 17 कालेजों की 970 सीटों के लिए 182 आवेदन ही आए थे। आवेदन कम आने के कारण प्रवेश परीक्षा कराने के बजाय दक्षता परीक्षा के आधार पर सीटों को भरने की योजना बना लिया। दक्षता परीक्षा के लिए 22 और 23 जून की तिथि तय हुई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलब्य स्टेडियम में दो दिन तक
चली दक्षता परीक्षा में 155 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अभी भी बीपीएड कालेजों में 815 सीटें खाली रह गई है। कालेज भी इस इंतजार में हैं कि दा खिला की प्रक्रिया पूरी नहीं तो यह सत्र भी खाली चला जाएगा। विवि प्रशासन ने दाखिला के लिए तिथि 30 जून तक बढ़ा दिया है। काउंसलिंग के लिए 2 और 3 जुलाई का समय दिया गया है।