फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 24 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल

विज्ञापन
बक्खोपुर गांव में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शिलान्यास करते भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्
विज्ञापन
बदलापुर। बक्खोपुर गांव में गोमती नदी के किनारे 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार की शाम बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने इसके लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दे रही है। इस क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल की आवश्यकता थी। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया है। धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। जल्दी ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण हो जाने के बाद क्षेत्र के लोगों का अंतिम संस्कार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले विधायक ने सोनौरा पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान राजेश सिंह, राम अवतार मौर्य, सुरेंद्र पाठक, चंदू सिंह, प्रमोद सिंह, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें