फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर दंपती ने की आत्महत्या

Tue, 28 Apr 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के तीन साल बाद भी संतान न होने से दुखी एक युवा दंपती ने मंगलवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वाराणसी-जौनपुर रेलमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव के पास हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसडीएम, एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


लालपुर गांव के दलित बस्ती निवासी गुड्डू (26) अपनी पत्नी रीना (23) के साथ दवा लेने निकला था। दोनो घर से करीब 500 मीटर दूर महिमापुर गांव में रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो एक पेड़ के नीचे साइकल खड़ी कर आपास में बातचीत की। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन जब करीबं पहुंची तो दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर एसडीएम केराकत सुशील कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, सीओ केराकत अशोक कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे फिर वहां से मृतक के गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि गुड्डू लालापुर गांव में अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था।
विज्ञापन


तीन साल पहले उसकी शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बर्राह गांव निवासी घनश्याम की बेटी रीना के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि संतान न होने से दंपती दुखी रहते थे। गुड्डू के पिता पंजाबी की पहले ही मौत हो चुकी है। गुड्डू तीन बहनों में अकेला भाई था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें