फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले को टक्कर मारते हुए गोमती नदी के किनारे गिरा कंटेनर, चालक की मौत

विज्ञापन
खुटहन के पिलकिछा में गोमती नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा टेलर। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खुटहन। पिलकिछा गोमती नदी पुल पर बुधवार को दाना भूनने वाले के ठेले को टक्कर मारते हुए एक कंटेनर खाई में गिर गया। कंटेनर चालक की मौत हो गई और खलासी व ठेला चलाने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर में दवा लदी थी।
विज्ञापन

खोभरिया गांव निवासी कंटेनर चालक मनोज यादव (38) कंटेनर में दवा लादकर प्रयागराज से शाहगंज आ रहा था। साथ में इसी गांव निवासी खलासी संदीप यादव भी था। कंटेनर गोमती नदी के पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया। दाना भूनने वाले महेंद्र निषाद के ठेले को टक्कर मारते पुल के नीचे गिर गया। रेलिंग तोड़ते हुए कंटेनर के करीब 40 फीट नीचे खाई में गिर जाने के कारण लोगों ने समझा कि कोई बचा नहीं होगा।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक का शीशा तोड़कर चालक और खलासी को बाहर निकाल गया। उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चालक मनोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खलासी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ठेला चालक महेंद्र निषाद को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें