सिकरारा। खाना पट्टी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गईं। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि मंगलवार की भोर में गश्त पर थे। खानापट्टी मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने के इशारा किया तो पीछे बैठा युवक कूद कर अंधेरे की ओर भाग निकला। जबकि बाइक चालक गिर गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम विकास प्रजापति निवासी मुरादगंज थाना लाइन बाजार बताया। उसने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। वहीं तीन और बाइक बरामद की र्गइं। पुलिस के अनुसार आरोपी लाइन बाजार थाने का गैंगेस्टर का आरोपी है।