फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फ्लाईओवर के निर्माण से प्रयागराज-शाहगंज मार्ग बंद, जौनपुर रोड पर जाम

विज्ञापन
श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन फ्लाई ओवर। संवाद - फोटो : chineni news
विज्ञापन
सबसे अधिक जाम की समस्या सब्जी मंडी के समीप, माघ मेले में मौनी अमावस्या तक स्थिति होगी और भयावह
विज्ञापन

38 करोड़ है लागत, 17 सितंबर 2024 से हो रहा है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। फ्लाई ओवर के निर्माण के चलते प्रयागराज शाहगंज मार्ग बंद होने से जौनपुर मार्ग पर पूरे दिनभर जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। प्रयागराज के मौनी अमावस्या स्नान तक जाम की स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।
कस्बे के प्रयागराज शाहगंज मार्ग के श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास भलुआही गांव स्थित 23 सी रेलवे क्रॉसिंग पर दो लेन के फ्लाईओवर का काम लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते दो पहिया वाहन को छोड़ सभी बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। सभी वाहन इंदिरा चौक से तेजीबाजार होकर प्रयागराज जा रहे हैं। इसके चलते दिन भर जाम लगा रहता है। अगर यही स्थिति रही तो मौनी अमावस्या तक प्रयागराज के गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसी सड़क पर कई सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज भी हैं। यहां तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जौनपुर रोड पर ही तहसील, कोतवाली, सीएचसी, निरीक्षण भवन के अलावा इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल और पीजी कॉलेज भी हैं। इसके कारण भीड़ होती है। सब्जी मंडी में बाजार के दिन पटरियों पर कब्जा हो जाता है। सब्जी मंडी के दोनों पटरियों पर दिन भर ठेले खोमचे वालों का कब्जा रहता है। जहां खरीददार बेतरतीब वाहन खड़ा कर सब्जी खरीदते हैं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। इसी सड़ पर सीएचसी होने के चलते बीमार और एम्बुलेंस भी अक्सर जाम फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इंदिरा चौक से मंडी तक जाम की समस्या से अवगत हूं। एक उपनिरीक्षक व एक कांस्टेबल की नियमित ड्यूटी है। स्कूल, कॉलेज के चलते मिशन शक्ति की भी टीम लगी है। आगे योजना बनाकर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।
शेष कुमार शुक्ल,प्रभारी निरीक्षक

श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन फ्लाई ओवर। संवाद- फोटो : chineni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें