अस्पताल में ओटी में हरकत करने का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। सरायख्वाजा के खानपुर अकबरपुर में संचालित निजी अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने अस्पताल के मैनेजर पर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है।
वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। युवती का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्रता की जाती है। लेकिन नौकरी जाने के डर से कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा। घटना वाले दिन भोर में करीब पांच बजे अस्पताल के मैनेजर ने उसे फोन कर ऑपरेशन थिएटर में इमरजेंसी का हवाला देकर बुलाया। जैसे ही वह ओटी के अंदर पहुंची, मैनेजर ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने विरोध किया, खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर नहीं माना और शारीरिक शोषण का प्रयास करता रहा। युवती वीडियो में कहते हुई दिखाई देखी जा रही है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।