फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिल्ली में धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दिल्ली में छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता
विज्ञापन
जौनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

आरिफ खान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की भावना का सम्मान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वाले छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार, पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है और सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
आरिफ खान ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। प्रदर्शन में सत्यवीर सिंह, लाल प्रकाश पाल, अनिल सोनकर, राजकुमार गुप्ता, जय मंगल यादव, शाहनवाज मंजूर, अबुज़र शेख, एडवोकेट अजीम शेख, बिलाल अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें