फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोनम वांगचुक को हटाने के विरोध में छात्र-युवा संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बदलापुर, दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे अनिश्चित कालीन धरने के समर्थन में कस्बे में जुलूस निकल
विज्ञापन
बदलापुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वैज्ञानिक एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को छात्र संगठन एआईडीएसओ, युवा संगठन एआईडीवाईओ और ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी से जुलूस निकाला। इंदिरा चौक पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, एनटीए को भंग करो तथा सोनम वांगचुक व अन्य अनशनकारियों पर कार्रवाई बंद करो... जैसे नारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में पिछले एक माह से दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन चल रहा है। उनका आरोप था कि इन मांगों को लेकर सोनम वांगचुक और अन्य लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय उन्हें प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाने का कदम उठाया। वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए छात्र-युवा समुदाय से आंदोलन का समर्थन करने और उसे तेज करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को रामकुमार यादव, यादवेंद्र पाल, प्रमोद कुमार शुक्ल, कृष्णा सिंह और दिनेशकांत मौर्य ने संबोधित किया। संचालन दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान एआईडीएसओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन जैन, विजय प्रकाश गुप्त, आलोक मौर्य, राजबहादुर पाल, नवनीत मौर्य, देवव्रत निषाद, रजनीश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें