फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली राम बारात

Fri, 16 Oct 2015 01:00 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में श्रीरामलीला कमेटी गुड़हाई की तरफ से रामलीला के सातवें दिन शाम को धूमधाम से राम बारात निकाली गई। रथ पर सवार भगवान राम और लक्ष्मण का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी गई।
विज्ञापन


राम बारात चौराहा के विश्वनाथ रेस्टोरेन्ट चौक से निकलकर नगर के मुुख्य मार्ग से होते हुए रामलीला स्थल गुड़हाई में पहुंची। यहाँ मिथिला नरेश राजा जनक के रूप में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने राम बारात का स्वागत

 किया। अपनी पत्नी के साथ भगवान की आरती उतारी। बारात में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी बाराती के रूप में व रामलीला से संबंधित परिधानों में सज धज कर चल रहे थे। बाराती डीजे संकीर्तन करते हुए
विज्ञापन


चल रहे थे। महिलाएं छतों से भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। बारात में भारी  भीड़ थी। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह बारातियों के स्वागत के लिए  रामलीला कमेटी के गोपाल जी, लाल बहादुर सिंह, संगम लाल गुप्त, शैलेन्द्र

 साहू, क्रान्ती गुप्ता, राजू गुप्त व आकाश गुप्त आदि व्यवस्था में लगे थे। कार्यक्रम का संचालन राजू गुप्त ने किया। राम बारात का शुभारम्भ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने भगवान की आरती उतार कर किया। रात में राम

विवाह का मंचन हुआ। मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त, हनुमान दल कमेटी अध्यक्ष राजीव केशरी, जज्जे महराज, लालजी गुप्त अनिल गुप्त, ओम प्रकाश टैगोर, परवेज लम्बू, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें