फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से बाइक की  टक्कर, तीन की मौत

Fri, 27 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर गुरुवार की देर रात टेकारी मोड़ के पास खड़े ट्रक से बाइक सवार भिड़ गए। इसमें बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के मैनपुर बेलवा गांव निवासी बाबूलान के पुत्र संजय की बारात सिकरारा थानाक्षेत्र के टककारी गांव में आई थी।

पुलिस के अनुसार बारात में मीठेपार गांव निवासी गोकुल राम के दो पुत्र जितेंद्र कुमार गौतम (35) और रमेश कुमार गौतम (24) के साथ मडियाहूं थानाक्षेत्र के शीतलगंज गांव निवासी सभाजीत गौतम का पुत्र संदीप गौतम (22) एक बाइक से गुलजारगंज बाजार आए।  

रात लगभग 10 बजे बाजार से तीनों लौट रहे थे, तभी टेकारी  मोड़ के पास खड़े ट्रक में भिड़ गए। इसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे घायलों को वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तीनों की मौत हो  गई। सूचना पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मृत युवकों में संदीप दूल्हे के परिवार का था। उधर, युवकों की मौत खबर से खुशी का माहौल गम में बदल गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें