फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त बनाने में करें सहयोग

Fri, 27 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बदलापुर के सरायगुंजा गांव में चौपाल में जनता को संबोधित करते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने गुरुवार को बदलापुर ब्लाक के सरायगुंजा गांव में चौपाल लगाया। इस दौरान ओडीएफ  योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही गांव को शौच मुक्त बनाने में ग्रामीणों सेे सहयोग करने की अपील की। इस दौरान चार निगरानी समिति गठीत की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि ओडीएफ  योजनांतर्गत पहले ही सरेमू गांव को शौच मुक्त किया जा चुका है। शीघ्र ही दर्जनों  गांवों को भी शौच मुृक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।   बीडीओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सरायगंजा गांव की 1600 लोग 11 मजरों में रहते है। जिसमें से 202 घरों में शौचालय बनाया जा चुका है। 15 शौचालय निर्माणाधीन है।  जिला संम्वयक स्वच्छता अनूप सिंह ने बताया कि जैसे हम आप अपने जरूरी कार्य के लिए धन एकत्र करते हैं।
विज्ञापन
  इसके लिए सरकार से धन प्राप्त होने का इंतजार नहीं करते हैं।  इस अवसर पर रामनारायण यादव, एसडीएम ममता मालवीय, एडीओ पंचायत राजेन्द्र प्रसाद व हलहारी राम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें