क्रिसमस ट्री पर मकड़ी के जाले में रात की ओस की बूंदें मोतियों की लड़ियों और झूले जैसी मनमोहक छव
जौनपुर। जिले में 18 से 21 नवंबर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री और अधिकतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम को लेकर फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम कृषि कार्यों के अनुकूल रहेगा।
किसान धान की मड़ाई और अनाज सुखाने के साथ गेहूं, मटर व सरसों की बुवाई तथा आलू की रोपाई कर सकते हैं। हालांकि, अधिक आर्द्रता के कारण सब्जियों में कीट और फफूंदजनित रोगों की निगरानी जरूरी है।
पशुओं को ठंड से बचाएं ः ठंड बढ़ने के साथ पशुओं की देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पशुशाला के खुले हिस्सों में बोरे या पर्दे लगाएं, लेकिन हवा के आवागमन की व्यवस्था बनाए रखें। पशुओं को साफ और सूखी जगह पर रखें तथा नीचे सूखा बिछावन डालें। दिन में धूप निकलने पर पशुओं को कुछ समय धूप में भी रखें।