फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंद पड़े घर को खंगाला, एक लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। डिहियां गांव में सोमवार रात बंद पड़े मकान की कुंडी तोड़कर चोरों ने कमरे में रखे लोहे के बॉक्स में एक लाख के गहने व नकदी उठा ले गए। सूचना पर गांव पहुंचे गृहस्वामी के पुत्र ने चोरों के खिलाफ थाने तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप मिश्रा का परिवार मुंबई में रहता है। यहां कभी कभार ही आता था। वर्तमान में घर पर बेटा मयंक मिश्रा और बेटी रह रही हैं। एक सप्ताह पूर्व दोनों भाई बहन घर में ताला लगाकर मामा के घर गए थे। रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर भीतर घुसे। अंदर चार कमरों के दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरों में रखे तीन बक्सों को तोड़कर नकदी सहित लगभग एक लाख के गहने पर हाथ साफ किया। घटना के दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मयंक को दी। वह ननिहाल से घर आया। उसने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि बाक्स में रखा सोने का झुमका, अंगूठी और चांदी के दो पायल व 10 हजार नकदी चोर उठा ले गए। मामला संज्ञान में है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें