विद्युत उपकेंद्र बादशाही स्थित खेतासराय का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात खराब हो गया। इससे नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पूरे नगर में बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर के लोग बेहाल हो गए। लोगों को ऊपरी मंजिल पर पानी पहुंचाने के लिए सुबह मशक्कत करनी पड़ी।
33/11विद्युत उपकेंद्र खेतासराय (बादशाही) का पैनल चलाने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बीती रात लगभग 12 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिससे ब्रेकर काम न करने से पैनल बंद हो गया। इस कारण नगर समेत सोंधी दलित बस्ती और क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव की आपूर्ति ठप हो गई। नगर के प्रभारी लाइनमैन दयाराम ने बताया कि शनिवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया तो 11 घंटे बाद सुबह 11 बजे नगर समेत दो अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति चालू हुई।