विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बदलापुर नगर में तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर पांच भलुआही में साहब लाल चौधरी के घर के समीप और इसी वार्ड में कमलेश मिश्रा के घर के पास तथा वार्ड नंबर 10 उदपुर-घाटमपुर सीमा पर लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 25 केवीए की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ओवरलोड के चलते उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। क्षमता वृद्धि के बाद लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति में सहूलियत मिलेगी।