कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में 110 निःशक्तों को ट्राइसिकल वितरित की। उन्होंने कहा कि निःशक्तों के लिए यह योजना लाभदायक है।
इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। प्रदेश सरकार ने ट्राइसिकल वितरित कराकर सराहनीय कार्य किया है।
हम सभी को इनका सहयोग करने के लिए आगे आने की जरूरत है।
कहा कि निःशक्तों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इस तरह की और योजनाएं चलाई जाएं तो बेहतर होगा। प्रदेश सरकार निःशक्तों की हरसंभव सहायता के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है।
जिले में समाजवादी पेंशन योजना के तहत 98599 लाभार्थियों का चयन किया गया है। डा. राममनोहर लोहिया की सोच थी की गरीबों और सहायक लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए
उनका सहयोग किया जाना चाहिए। इस मौके पर डीएम सुहास एलवाई, सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, डीडीओं प्रताप मिश्र, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह आदि थे।