मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश में दबंगों द्वारा की गई पिटाई के बाद घायल युवक रातभर नहर किनारे तड़पता रहा। सुबह शौच के लिए गए लोगों की निगाहें घायल युवक पर पड़ी तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन लेकर सीएचसी ले आए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें विकास गौतम(35) पुत्र चंदेश घायल हो गया। उसके भाई आशीष कुमार गौतम ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती था। भाई विकास घर पर ही था। वह नहर किनारे गया था कि दबंगों ने पुरानी रंजिश के कारण लाठी डंडे से पिटाई कर दी। मंगलवार को सुबह पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजवाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के पिटाई करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश जारी है।