फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का भवन बनेगा मल्टीप्लैक्स

Fri, 17 Jul 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो रोडवेज, जौनपुर  का कायाकल्प हो जाएगा। रोडवेज का मल्टीप्लैक्स भवन बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


 इस पर कुल तीन करोड़ 12 लाख रुपये खर्च होने हैं। भवन का निर्माण और परिसर को सुंदर बनाने के बाद रोडवेज गुलजार हो जाएगा।

दो एकड़ में जौनपुर का रोडवेज स्टेशन 1963 से 65 के आसपास स्थापित किया गया था। यहां से करीब 300 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। जिसमें अकेले जौनपुर डिपो से 62 और 18 अनुबंधित बसें शामिल हैं।

रोडवेज की बिलि्डंग जर्जर हो चुकी है। यात्रियों और कर्मचारियों के लिए बरसात में  दिक्कत होती है। एक तरह से पूरा परिसर जर्जर है।

इसको हाईटेक बनाने के लिए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने करीब तीन करोड़ बारह लाख का प्रस्ताव तैयार कराया। जिसमें पैसेंजर हाल, पूछताछ कार्यालय, आफिस, यार्ड आदि का निर्माण होना है।
विज्ञापन


 दो मंजिली इमारत में नीचे यात्रियों और पूछताछ के लिए और आफिस के लिए प्रपोजल तैयार कराया गया। इसकी स्वीकृति के लिए खुद डीएम तीन बार रोडवेज और शासन के अफसरों से मिल चुके थे। उनका प्रयास रंग लाया और वित्तीय स्वीकृति होने के बाद करीब डेढ़ करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें