फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को पिलाया दूध्ा

Thu, 16 Jul 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में बुधवार को छात्र-छात्राओं को दूध पिलाया गया। सिकरारा के डीह जहनियां जूनियर हाईस्कूल में  जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बच्चों को दूध पिलाकर कार्यक्रम का शुुभारंभ किया।
विज्ञापन


 मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र के तमाम प्राथमिक विद्यालयों पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में बच्चों को दूध पिलाया गया। ब्लाक प्रमुख हेमलता सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कार्यक्त्रस्म की शुरूआत की।

प्राथमिक विद्यालय गोरैयाडीह, सटंवा के बच्चो को दुग्ध पिलाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शीतला प्रसाद बिन्द, प्रधानाध्यापक राजेश पचेता, विजय प्रताप, त्रिवेणी प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शाहगंज: प्राथमिक विद्यालय कछरा में बच्चों में दूध वितरण किया गया। ग्राम प्रधान, एबीआरसी डा. रत्त्नेश सिंह, प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह, प्रमोद कुमार, धनंजय मिश्रा, बलराम यादव मौजूद थे।

 मीरगंज: मछलीशहर के ब्लाक के जमुहर प्राथमिक विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बच्चों को दूध पिलाया। महराजगंज: खंड शिक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र ने पेल्हूपुर केवसली में बच्चों को दूध पिलाया।

इस मौके पर प्रधानाध्यक रामसबद, संजय यादव आदि मौजूद रहे।केराकत : उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बुधवार को पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय केराकत के बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ दूध पिलवाया।

साथ ही सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को दूध पिलाने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल, शिक्षक नेता रमाशंकर आर्य, संजय सिंह, प्रधानाध्यापक लालचंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें