क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में नवप्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय में नवप्रवेश लेने वाले नन्हे छात्रों का स्वागत किया गया। मेधावी एवं पुरातन छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने बताया कि शिक्षा जीवन का आधार है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जयशंकर यादव एवं सोधईराम यादव ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, एसएमसी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने नवोदय विद्यालय में चयनित हर्ष सिंह एवं इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अर्चना यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।