वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर के सम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन पाली में होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार कर इसे विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समस्त प्राचार्यों को परीक्षा की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी छात्र के दो पेपर एक साथ हों या कोई अन्य समस्या हो, तो संबंधित सुझाव ई-मेल के माध्यम से 6 अप्रैल तक भेजा जा सकता है। परीक्षाएं तीन पाली में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालयों को भी भेज दिया है। संबद्ध महाविद्यालयों में द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से आयोजित करने की तैयारी है।